घोड़ासहन: स्कार्पियो में रखे गांजा के साथ चार युवकों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: रविवार की देर रात्रि एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो में रखे गांजा के साथ चार युवकों सहित एक बाइक को पकड़ा है।
पूरे मामले की मामले की पुस्टि करते एसएसबी 71वी बटालियन अथमोहान के सहायक कमांडेंट सह कंपनी कमान्डर चंदन कुमार ने बतलाया कि गुप्त सूचना पर बिजबनी सपही स्थान के पास देर रात्रि छापेमारी कर स्कार्पियो में रखे 7.5 किलोग्राम गांजा एक सुपर बाइक सहित तीन मोबाईल को जब्त किया गया है।
पकड़े गए युवक की पहचान सुबोध कुमार, शेषनाथ कुमार दोनों झौरखर थाना क्षेत्र के क्रमश जमुनिया एवम टोनवा गाँव के निवासी है. जबकि अजय कुमार, शिवम कुमार, घोड़ासहन वीरता चौक अवस्तिथ तुरहा पट्टी के निवासी है।
जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने बाद बरामदगी के चीजो के साथ जीतना थाना को सौप दिया गया है, वही छापेमारी टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर उपेन्द्र मिश्र, सहित अन्य कई जवान शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.