Breaking News

सारण: शिक्षको का आठवें दिन भी हड़ताल जारी, बीआरसी में किया सद्बुद्धि हवन

विकास कुमार, पारस।

बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के आठवें दिन भी जारी रहा।वही सभी शिक्षको के द्वारा स्थानीय बीआरसी भवन पर हड़ताल पर डटे नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को बीआरसी परिसर में सद्बुद्धि हवन कर आंदोलन को किया तीव्र।
इस दौरान परिवर्त्तन कारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने सरकार के प्रति कड़ा विरोध जताते हुई कहा कि भगवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि दें ताकि हम शिक्षकों की जायज मांग के तहत समान काम-समान वेतन को लेकर सीएम व शिक्षामंत्री को सद्बुद्धि आए।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की ओर से आयोजित इस सद्बुद्धि हवन में प्रखंड के 130विधालयों के सैकड़ों नियोजित शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विरोध जताया एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
/div>

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.