Breaking News

रामगढ़वा : प्रखंड के विभिन्न जगहों पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के  सभी पंचायतों में भोलेनाथ बाबा एवं पार्वती जी के मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ श्राद्बंलुओं ने शुक्रवार को शिवरात्रि पूजा के दिन मंदिरों में पूजा आर्चना किया गया। वही रामगढ़वा प्रखंड के  रामगढ़वा पंचायत के भुमिहारी टोला स्थित शिव मंदिर,शंकर मंदिर के पास श्रद्धालुओं ने सुबह से ही हजारों की संख्याओं में महिला एवं पुरूषों ने जलाभिषेक किया।
वही भुमिहारी टोला मंदिर एवं मेला अध्यक्ष बलिराम पांडेय ने बताया कि मंदिरों में विधि व्यस्था सदस्यों के बीच श्रद्बालुओं ने सुबह से पूजा आर्चना किया।मेला में आयें हुएं श्रद्बालुओं के लिए पेयजल एवं बच्चों के लिए रंग-बिरंगे दुकाने एवं झुल्ला लायी गई हैं।खबर लिखने तक मेला शांतिपूर्ण से रहा।

उन्होंने कहा कि मंदिर के पूजारी जीउत साह एवं नवल पंडित ने पूजारी देखरेख में किया जाता हैं। वही मेले की निरीक्षण रामगढ़वा थाना एस.आई  अवधेश सिंह एवं सैप जवान सिपाही ने की।

मौके पर मंदिर उपाध्यक्ष बिन्दा पांडेय, सचिव इंद्रजीत राय,पंचायत समिति रामबहादुर पांडेय, सदस्य बांका पांडेय, रामायण पांडेय, रामाधी यादव,रविन्द्र चौबे,उमेश चौबे,रितु साह,नवल पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्बालुओं भक्त मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.