Breaking News

जिला निबंधन कार्यालय सीतामढ़ी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

कार्यालय परिसर में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का दिया निर्देश

कई संचिकाओं का किया सघन जाँच, वही साफ-सफाई पर दिया बल
विक्की कुमार सिंह, सीतामढी

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा  अपने नियमित निरीक्षण के क्रम में जब अचानक जिला निबंधन कार्यालय पहुँची तो कार्यलय परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जिसे देखकर डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में अनाधिकृत लोग जिला निबंधन कार्यलय परिसर में नही रहे। इसे हर हाल में सुनिश्चित करे,साथ  ही अगर ऐसे लोग परिसर में पकड़े जाए तो उनके विरुद करवाई करे।डीएम ने उपस्थिति पंजी,आगत-निर्गत पंजी,रोकड़ पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों का जाँच किया।  

निरीक्षण के क्रम  विभिन्न अभिलेखों की जाँच में में  जमीन रजिस्ट्री से संबंधित एक-दो  स्थल रिपोर्ट संदिग्ध  पाया गया,जिसकी डीएम द्वारा पुनः वरीय पदाधिकारियो से स्थल निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया। डीएम द्वारा विवाह निबंधन पंजी एवम सर्टिफिकेट की भी जाँच की गई। उन्होंने सभी संबधित आवेदन पत्रों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। 
निबंधन कार्यालय परिसर स्थित अभिलेखागार का भी डीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। गौरतलब हो कि डीएम द्वारा लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों के कार्यो में तत्परता,पारदर्शिता एवम निष्पक्षता लाने के साथ-साथ कार्यालय कार्य संस्कृति में सुधार लाना भी है। 

इस अवसर पर डीडीसी प्रभात कुमार,एडीएम मुकेश कुमार,एसडीओ कुमार गौरव,ओसडी प्रभात कुमार,एसडीपीओ वीर धीरेंद्र आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.