सारण : सारण पुलिस ने शराब के साथ तस्कर व एक गाड़ी को जब्त कर लिया
मांझी(सारण) मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब के साथ एक तस्कर व एक गाड़ी को जब्त कर लिया. . गिरफ्तार तस्कर पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के रामप्रवेश यादव का पुत्र धनन्जय यादव बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार बलिया मोड़ पर मांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग कर रही थी. पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी के नीचे बने तहखाना में विभन्न तरह के 103 बोलत शराब बरामद की है. बरामद शराब की मात्रा 55 लीटर बतायी जाती है. इस मामले में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने की कार्यवायी कर रही है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.