Breaking News

रामगढ़वा पोस्ट ऑफिस में अज्ञात लोगों ने कैश चोरी का किया असफल प्रयास

पोस्ट ऑफिस के नाईट चपरासी रिटायर्ड हो चुके हैं, रिक्त पद पर चपरासी का बहाली हो-उपडाकपाल

एम० कुमार, रामगढ़वा।



रामगढ़वा थाना क्षेत्र के शंकर मंदिर चौक से पुरब दिशा  अवस्थित डाकघर रामगढ़वा में अज्ञात चोरों ने सेफ काटकर चोरी करने का प्रयास किया।परन्तु वे असफल रहे। वही खबर की जानकारी  उपडाकपाल रमन कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि शाखा डाकपाल रामकरण प्रसाद, मो० हबीर,पोस्टमैन निधार्रित समय पर ऑफिस पहुंचर देखा की बाहर खिड़की के पर्स पर ईट का टुकड़ा बिखड़ते हुएं सुरक्षित रहा मेन गेट का ताला खोलकर चारों तरह जांच पड़ताल में देखा कि डाकघर के पिछले हिस्से में तीन दरवाजे लगे हुए हैं।
चोरों ने सुनसनी रात्रि को देखकर पिछले तीनों दरवाजों का कब्जा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।डाकघर के अंदर दीवाल में सेफ को ब्यवस्थित किया गया है।चोरों ने सेफ को आरी से काटने का प्रयास किया व सेफ को दीवार से बाहर निकालने की भी कोशिश की और दीवार पर लोहे की तेज छेनी से काटा परन्तु सेफ को दीवार से निकालने में चोर असफल रहे।

उपडाकपाल ने बताया कि चोरों ने डाकघर मे कागजों के लिए रखे अलमारियों के दरवाजे भी तोड़ दिए।आलमीरा में नकद नहीं मिलने पर उनमें रखे कागजों को घर के फर्श पर छिटककर फरार हो गए।इसकी सूचना रामगढ़वा पुलिस को दी गई है।घटना स्थल पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम राम पंहुचकर मामले की जांच की।

इन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस के नाईट चपरासी रिटायर्ड हो चूके हैं।चपरासी के रिक्त पद को जल्द बहाली किया जायें। इस पोस्ट ऑफिस के अन्दर सीसीटीवी कैमरा नही लगा है।फिर भी मामले की कई विन्दुओं पर जांच की जा रही है।अपराधियों की शीघ्र पहचान कर ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.