Breaking News

रामगढ़वा : पलनवा पुलिस ने लगभग 39 लीटर शराब को किया नष्ट

एम० कुमार/रामगढ़वा


पलनवा थाना पुलिस द्वारा 38.9 लीटर स्प्रिट और नेपाली देशी शराब को नष्ट किया गया।

उक्त शराब को विभिन्न कांड संख्या 117/19, 120/19, 122/19, 124/19 केस में पलनवा पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। वही विनिष्टिकरण का कार्य सीओ उमेश कुमार व थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
खबर की पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि बरामद शराब को जिलाधिकारी के निर्देश पर विनिष्ट कर दिया जाता है। मौके पर थाना एस.आई विजय कुमार सहित सिपाही एवं चकुदार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.