सारण : स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह की मनायी गयी 137 वा जयन्ती समारोह
![]() |
| - |
गरखा (सारण) स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई वाले देश को आजादी दिलाने के दौरान कई बार जेल जा चुके महान स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह की 137 वा जयन्ती समारोह फिरंगी सेवा सदन परिसर रुपग्राम मिर्जापुर में गुरुवार को मनाया गया जिसकी अध्यक्षता पुर्व जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह एवं संचालन भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह ने किया समारोह के पुर्व आगंतुक लोगों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक पर माल्यार्पण कर किया गया
समारोह को संबोधित करते हुए हुए अमनौर के विधायक सत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा की स्वः फिरंगी सिंह भारत को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजी हुकुमत से जमकर लड़ा कई बार जेल भी गय लेकिन उन्होंने कभी अपनी हौसला को हारने नही दिया अंतिम सांस तक लड़ते हुए देश को आजादी दिलाई आज के युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चल कर कार्य करना चाहिए जिससे उन विभूतियों का सपना साकार हो सके वही पुर्व विधायक जनक सिंह जद यु नेता वैधनाथ सिंह विकल और प्रो कामेश्वर सिंह ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की जब महात्मा गाँधी द्वारा करो या मरो का आह्वान किया तो स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह देश के आजादी दिलाने वाले युवाओं का प्रतिनिधित्व कर जमकर लडाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई वही उन्होंने अपने जीवनकाल काल मे गरीबो को खुब मदत किया करते थे और कुश्ती के काफी शौकीन थे कुश्ती करने के साथ साथ कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित करते थे फिरंगी सेवा सदन की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन एव स्वागत भाषण नरेन्द्र सिंह ने किया साथ ही ईश्वरीय उच्च विद्यालय बसंत के छात्र छात्राओं ने स्वागत गान एव नृत्य प्रस्तुत किया समारोह को संबोधित करने वालों में पुर्व विधायक ज्ञानचंद्र माँझी रघुनंदन माँझी रामदयाल शर्मा डा सत्यप्रकाश जयप्रकाश सिंह ओमप्रकाश शर्मा अजीत सिंह किशोर सिंह आशीष रंजन आदि शामिल थे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.