Breaking News

US-ईरान के बाद अब चीन-इंडोनेशिया में तनाव, तैनात हुए जंगी जहाज

चम्पारण टुडे, डेस्क।
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब चीन और इंडोनेशिया के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इस दौरान इंडोनेशिया ने नतूना द्वीपसमूह पर अपने कई जंगी जहाज और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं. रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण चीन सागर के एक द्वीप पर अपना अधिकार जताने के लिए नतुना द्वीपसमूह पर कई युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए. इतना ही नहीं वहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी पहुंच चुके हैं.
राष्ट्रपति विडोडो के पहुंचने से पहले ही इंडोनेशिया की सेना अपनी तैनाती चौकस कर दी थी. वहां पहुंचकर विडोडो ने कहा कि इस द्वीप पर सिर्फ इंडोनेशिया का अधिकार है. जबकि क्षेत्र में क्षेत्र में चीन का इंडोनेशिया के अलावा वियतनाम, फिलीपींस और मलेशिया के साथ भी विवाद चल रहा है.
दरअसल, हाल ही का तनाव तब शुरू हुआ जब पिछले दिनों इस विवादित क्षेत्र से चीन के कई जहाज गुजरे थे. इसके बाद इंडोनेशिया ने चीन के राजदूत को तलब कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. उधर चीन पूरे दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पर अपना एकाधिकार जताता आया है. यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रमुख मार्ग के अलावा मछलियों का बहुत बड़ा भंडार भी माना जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.