पूर्वी चम्पारण : फरार शराब तस्कर बिट्टू सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत के निवासी स्वo राघो सिंह का पुत्र बिट्टू सिंह पिछले महीने से शराब तस्करी मामले में फरार चल रहा था। जिसे पुलिस गस्ती के दौरान में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को मंगलपुर पटनी गांव से बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू सिंह पूर्व में पुलिस से ऑखों मिचौली कर लगभग 23 लिटर शराब छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया था। जिसमें खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है।
गिरफ्तार बिट्टू सिंह को कल न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया जायेगा। मौके पर थाना एस.आई अशोक सिंह सहित सैप जवान बल सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.