लक्ष्मीपुर में सघन मिशन इंद्रधनुष का जिला पार्षद ने शिशुओं को दवा पिलाकर किया उद्घाटन
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में मंगलवार को सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकार का शुभारंभ रक्सौल क्षेत्र सं० 01 से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने 0 से 05 वर्ष बच्चों का दवा पिलाकर उद्घाटन किया।
जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने कहा कि सरकार के द्बारा चलाये जा रहे सराहनीय कार्य को धरातल पर कार्यान्वित किया जा रहा हैं और आने वाली पीढियों में कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं। उन्होंने कहा कि 0 से लेकर 05 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को टीकाकार लगाया जायेगा।
वही कार्यक्रम में यूनिसेफ बीएमसी डॉ अनिल कुमार और बीएचएम सतीश कुमार शाही ने टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात आ़ंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण लगाने का शुभारंभ किया गया।
मौके पर डब्ल्यूएचओ एफ.एम. अनिल कुमार,जिविका वरूनेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, एएन.एम० रीता कुमारी, आशा-अमिता कुमारी, रामावती देवी,इत्यादि कर्मी लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.