गंगा के पार, मिथलांचल के मधेपुरा में मधुरेंद्र कुमार, डीएम ने दिया कला प्रदर्शन की अनुमति
रेत कलाकार से प्रसिद्ध है मधुरेंद्र कुमार, कला के मुरीद रहते है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार समेत देश सभी प्रांतों में घूम-घूम कर जल जीवन हरियाली बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहें हैं सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र
मधेपुरा डीएम ने चंपारण निवासी रेत कला के महानायक विश्व विख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को दिया, कला प्रदर्शन के लिए अनुमति
सिंघेश्वर स्थान, मधेपुरा: रेत कला के जादूगर मधुरेन्द्र साल 2020 के शुरूआत होते ही अपनी कलाकारी की यात्रा शुरू कर दी हैं। इसके लिए मधेपुरा जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने चंपारण निवासी रेत कला के महानायक विश्व विख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को कला प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी है।
5 जनवरी रविवार को मधुरेंद्र गंगा के पार मधेपुरा जिले में आयोजित मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली अभियान के दौरान अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का समीक्षा करेंगे। रवानगी से पूर्व सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि दूरभाष पर इसकी पुष्टि करते जिले के एनडीसी सह ओएसडी वरीय उप समाहर्ता रजनीश कुमार रॉय ने मधुरेंद्र की कलाकृति के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिंघेश्वर महादेव स्थान के समीप मवेशी हॉट परिसर में रंग-बिरंगे अबीर एवं एक ट्रक बालू की व्यवस्था करा दी है।
गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र बिहार सरकार के लगभग सभी योजनाओं में शामिल जैसे दहेज बंदी, शराबबंदी, बाल विवाह मुक्ति, मानव श्रृंखला, सात निश्चय योजना और जल जीवन हरियाली पर आधारित सैकड़ो कलाकृतियों को बालू पर उकेर कर जनमानस को जागरूक कर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.