Breaking News

घोड़ासहन: कपड़े की तस्करी कर रहे युवक को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा से किया गिरफ्तार




घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा के बरौखर गाँव के पास  से मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के अधार पर  छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल पर लदे लगभग हज़ारो रुपये मूल्य के कपड़े के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है .

तस्कर गठिया में कपड़े बांध नेपाल ले जा रहा जिसे जवानों ने पकड़ लिया.मामले की जानकारी देते एसएसबी 71वी बटालियन जमुनिया के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमान्डर ओमकार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान झौरखर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है।


जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी करने बाद मोटरसाइकिल सहित युवक को कस्टम को सुपुर्द कर दिया जाएगा ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.