Breaking News

पूर्वी चम्पारण : मानव श्रृखंला को लेकर रामगढ़वा हाई स्कूल में बीडीओ ने किया बैठक

मानव श्रृंखला का अभ्यास करते हुए।
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
बिहार सरकार के निदेश के आलोक में आगामी 19 जनवरी 2020 को महापर्व मानव श्रृंखला को लेकर जोर-शोर से बैठक एवं पूरी तैयारियों के साथ उसी दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे दोपहर तक राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का शामिल होना सुनिश्चित हैं।

यह कार्यक्रम रामगढ़वा प्रखंड अंतगर्त ग्राम पंचायत रघुनाथपुर शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से दक्षिण के तरह ग्राम पंचायत बेला,एवं सुगौली प्रखंड के सीमा भैसड़ा पुल तक रूट निर्धारित की गई हैं।उक्त बातों की जानकारी प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को दी।

वही मानव श्रृंखला महापर्व को लेकर रामगढ़वा हाई स्कूल के प्रागंण में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग प्रभारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, ऑगनबाडी सेविका एवं सहायिका,आशा कार्यकर्ता, वाडं सदस्य, वाडं सचिव, तालिमी मकरज शिक्षा सेवा,एवं अन्य कर्मियों की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने बताया कि मानव श्रृंखला में 12 जॉन और 24 सेक्टर बनाया गया हैं। यह मानव श्रृंखला जल-जीवन हरियाली,नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति, और दहेज उन्मूलन पर आधारित होगा। वही प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया कि मानव श्रृंखला के दिन समस्त ग्रामीणों ने निवेदन किया गया हैं कि मानव श्रृंखला को महापर्व दिन मनाया जाये।

उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन नही और हरियाली के बिना छाया नही।आपलोग एकजूट होकर एकता का परिचय दे। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ० प्रहस्त कुमार, टोला सेवक भारती महतो,इंद्रासन महतो,लालदेव महतो,तालिमी मकरज शिक्षा सेवक जहीर जादूगर, आशा कार्यकर्ता तान्या गुप्ता, अंजू देवी, रंजना देवी,सुनिता देवी,बबीता देवी,इत्यादि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.