Breaking News

सारण : मानव श्रृंखला को सफल बनाने में हर घर से उठ रहे हाथ: सिविल सर्जन

मानव श्रृंखला को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास
एएनएम स्कूल छात्राओं ने बनायी मानव श्रृंखला
पानी बचाने व पौधा रोपन करने लिया संकल्प

-
छपरा। 19 जनवरी को दहेज उन्मूलन, शराबबंदी व जल-जीवन हरियाली के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सदर अस्पताल में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व एएनएम के छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए घर-घर से हाथ उठ रहे हैं। सामुहिक सहभागिता से मानव श्रृंखला का निर्माण सफल होगा। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।  19 जनवरी को अटूट मानव श्रृंखला का निर्माण करने तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का संदेश दिया। उन्होने समाज के सभी वर्ग जाति धर्म संप्रदाय एवं आम जनमानस से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकार के विषय पर आहूत राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने तथा दूसरे लोगों को भी शामिल होने हेतु प्रेरित करने की अपील की है। इस मौके पर सिविल सर्जन के साथ डीएस डॉ. रामइकबाल प्रसाद, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र प्रसाद, डीएमएनई भानू शर्मा, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद, सुमन कुमार, गौरव कुमार, बंटी कुमार रजक समेत सभी एएनएम-जीएएनएम, स्टाफ व एएनएम स्कूल की सभी छात्राएं शामिल थी।

सभी की भागीदारी जरूरी:

सीएस डॉ. झा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर की रक्षा के पर्यावरण की लिए जल जीवन हरियाली अभियान चलाया गया है। सभी लोगो को इस अभियान से जोड़ने के लिए तथा जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए मानव श्रृँखला बनायी जा रही है ताकि लोग अपनी धरोहर को समझे और उसको संरक्षित करने का प्रयोजन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.