Breaking News

सारण : भारत स्काउट गाइड सारण ने मानव श्रृंखला बना लोगो से मानव श्रृंखला बनाने कि की अपील

पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट


-
भारत स्काउट और गाइड सारण के स्काउट और गाइड ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण सह अध्यक्ष भारत  स्काउट और गाइड सारण के दिशा निर्देश में मानव श्रृंखला बनाने हेतु आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना चौक पे मानव श्रृंखला बना लोगो से अपील कि की 19 जनवरी को सभी लोग घरों से बाहर निकल मानव श्रृंखला का निर्माण करे।सभी स्वयंसेवको ने रास्ते से चलने वाले सभी राहगीरों से अपील किया कि आप सभी अपने पूरे परिवार और आस पड़ोस के लोगो के साथ 19 जनवरी को घरों से बाहर निकल सभी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हो।सभी स्वयंसेवक एक लंबी श्रृंखला बना आने जाने वाले से  आग्रह किया की सभी कुरीतियां को दूर करने में सहायक बने तथा आप सभी सिर्फ मानव श्रृंखला ही नही बल्कि इसको अपने समाज से हमेशा के लिए दूर करने के लिए पहला कदम बढ़ाएं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के तरफ से भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला संग़ठन आयुक्त (स्काउट)श्री आलोक रंजन को मानव श्रृंखला  जागरूकता के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।जिला संग़ठन आयुक्त आलोक रंजन ने बताया कि बिहार में जल-जीवन-हरियाली के समर्थन और नशा-दहेज विरोध जैसे सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के मकसद से 19 जनवरी को राज्यभर में बनाई जा रही मानव शृंखला में सभी लोगो की भागीदारी की जरूरत है इसलिए स्काउट गाइड सभी के द्वारा जनजागरण चलाया जा रहा है।


जागरूकता कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड सारण की डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप इकाइ के स्काउट मास्टर अमन राज और गाइड कैप्टेन रितिका सिंह सहित लगभग 52 स्काउट और 18 गाइडो ने भाग लिया।मुख्य रूप से कार्यक्रम में राष्ट्रपति स्काउट प्रणव राज्यपुरुस्कार स्काउट अमन,दीपू,चंदन,विकास,अखिल,सोनू और गाइड निशा और अन्य उपस्तिथ थी।

इसके पूर्व शुबह 8 बजे शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में स्काउट गाइड के स्वयंसेवको के द्वारा नगरपालिका चौक,मेवालाल चौक,कटहरी बाग, गांधी चौक और थाना चौक पे भीड़ नियंत्रण कार्य जिला संगठन आयुक्त सारण श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.