Breaking News

सारण : - गरीबों को रोटरी क्लब ,छपरा ने दिया कंबल

पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट


-
छपरा। रोटरी क्लब छपरा द्वारा बुधवार को अमनौर के बसतपुर बंगला गांव में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया  । ठंड को देखते हुए रोटरी क्लब छपरा और आशा अंजनी फाउंडेशन ने कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोटरी क्लब के सचिव अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब लगातार गरीबों की सेवा करती रही है और ठंड में भी रोटरी क्लब द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 
      इस आयोजन में संस्था के अध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा, सचिव अमरेन्द्र सिंह और रोट्रैक्टर आजाद खान,रोट्रेक्टर सुरेन्द्र ,रोट्रेक्टर मशाउद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा ने ठंड को लेकर बीमार मरीजों का उपचार भी किया जिसमें बड़ी संख्या में चर्म रोग के मरीज शामिल थे। रोटरी क्लब ने इस गांव में अन्य योजनाओं को चलाने का भी आश्वासन दिया। इस गांव में रोटरी क्लब द्वारा पूर्व से ही निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है जहां मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.