पूर्वी चम्पारण : -हवाई फायरिंग मामले में सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी पहुंचे घोड़ासहन
घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
हवाई फायरिंग मामले में सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी पहुंचे घोड़ासहन। दोनों पक्षों के संजीव जयसवाल उर्फ घुटन प्रसाद, प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव, मुखिया राजू जयसवाल सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। इस क्रम में उन्होंने दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगालने का भी प्रयास किया। परंतु कुछ हाँथ नहीं लगा।
विदित हो कि सोमवार को घोड़ासहन पुराने पोस्ट ऑफिस के पास गली रोड पर कथित अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें एक पक्ष के संजीव जायसवाल उर्फ घुटन जयसवाल के द्वारा फायरिंग भी की गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे को आरोपित करते संजीव जयसवाल उर्फ घुटन प्रसाद व दूसरे पक्ष के मुखिया राजू जयसवाल के द्वारा प्राथमिकी कराई गई थी। जिसमें करीब 20 नामजद सहित कई अज्ञात को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.