Breaking News

सारण : मढ़ौरा में सीएए के समर्थन में जनमत तैयार करने को हुई बैठक

-
मढ़ौरा सारण-  मढ़ौरा प्रखड  में भाजपा मंडल अध्यक्षो के द्वारा विधानसभा स्तरीय एक बैठक किया गया। बैठक में जहा देश में आम जनमानस में सीएए के प्रति फैली भ्रम को दूर करने के लिए जनमत तैयार करने पर चर्चा की गयी । वही केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह का प्रस्तावित वैशाली सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ को शामिल होने पर चर्चा किया गया। बैठक में भाजपा नेता मनोज सिंह  ने कहा कि देश मे विपक्षी पार्टियों द्वारा जो भ्रम फैलाने का कार्य किया जा रहा है जिसे आम लोगों के बीच बताने की जरूरत है । मौके पर बीजेपी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष मिठू प्रसाद, बीजेपी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह,   प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता,जिला महामंत्री तारा सिंह जी,सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.