Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रक्सौल में मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत छह लाभुकों के बीच किया गया वाहन का वितरण

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

रक्सौल अनुमंडल स्थित केसीटीसी कॉलेज परिसर में मंगलवार को पूर्व में सुनहरा अवसर को लेकर एक शिविर लगाकर मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छह लाभुकों के बीच वाहन का वितरण किया गया।

 उक्त बातों की जानकारी रक्सौल के जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दूरभाष के जरिये बताया कि रक्सौल प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ कुमार प्रशांत द्वारा प्रखंड में इस योजना के तहत अब तक कुल 27 लाभुकों  का चयन किया गया है। जिसमें 22 लाभुकों के बीच तीन व्हीलर वाहन गाड़ी जैसे-महिन्द्रा,बजाज,पियागो, जेस्सा कम्पनी गाड़ियों का वितरण कर दिया गया है।

वही शिविर आयोजन में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुराग कौशल एवं रक्सौल एसडीओ अमित कुमार द्वारा पिपरिया के मुन्ना कुमार महतो, लक्ष्मीपुर के कपिलदेव राम एवं सुभाष राम, खेखरिया के मुस्तफा राम, खिडलीचिया के सनोज पासवान एवं चिकनी के गणेश दास सहित छह लाभुकों के बीच वाहन का वितरण किया गया और साथ ही उसकी चाभी सौंपी।

वही जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के उद्देश्यों व महत्वों पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को इस योजना से लाभ उठाने की अपील की। मौके पर रक्सौल जिला पार्षद  इंद्राशन कुमार,रवि कुमार, रत्नेश कुमार इत्यादि लाभुक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.