Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सुगौली विधानसभा स्तरीय कानू जागृति सम्मेलन को लेकर सुगांव में कानू सभा की बैठक हुई समपन्न

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
आगामी सुगौली विधानसभा स्तरीय कानू समाज जागृति सम्मेलन को लेकर सुगौली प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण सुगांव डीह गांव के निवासी स्वजातीय कानू समाज के सोनू गुप्ता के आवास परिसर में रविवार को कानू महासभा की बैठक अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मोतीलाल साह एवं मच संचालन दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

वही बैठक में सुगौली सांसद प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता,डॉ प्रो० संत प्रसाद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविकांत गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष बनारसी प्रसाद एवं उपस्थित समस्त कानू समाज के भाईयों ने अपने-अपने बातों को विचार-विर्मश कर संबोधित किया।

बैठक में संबोधित करते हुएं कानू समाज के भाईयों ने बताया कि कानू जागृति महा-सम्मेलन आगामी दिनांक 15 मार्च 2020 को सुनिश्चित किया गया हैं जिसमें आप समस्त कानू समाज के सम्मेलन में सादर आमंत्रित होगे।

इस खबर की जानकारी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने दुरभाष पर दी। मौके पर मानिकचंद गुप्ता, संतलाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय कानू समाज के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.