Breaking News

रामगढ़वा में एसएसबी एवं कस्टम अधिकारियों ने तस्करी छापेमारी में ट्रक सहित 91 क्विंटल छुहारा व 20 क्विंटल चाईनीज मटर को किया बरामद

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल के एसएसबी व कस्टम के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को  दोपहर में पेट्रौल पम्प के समीप एक ट्रक को जब्त कर तस्करी कर लाये जा रहे 91 क्विंटल छुहारा, सहित 20 क्विंटल चाइनीज मटर को बरामद किया गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए डिप्टी कमिशनर रक्सौल कस्टम अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूत्रों ने कस्टम को सूचना दिया था कि एक मालवाहक ट्रक पर नेपाल से तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर छुहारा, काली मिर्च व चायनीज मटर को ले जा रहे है।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही कस्टम कर्मियों ने चिंहित ट्रक का पीछा करते हुए रामगढ़वा थाना के समीप तस्कर ट्रक गाड़ी न० बीआर 1जीएफ 8051 गाड़ी सहित जिसमे तीनो समान को बरामद किया गया। जब्त हुई समानों की कीमत गाड़ी सहित लगभग 32 लाख रुपये आंकी गयी है ।

मौके पर छापेमारी के दौरान रक्सौल एसएसबी इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार,रामगढ़वा थाना एस आई रामशंकर यादव सहित अन्य सैप जवान लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.