सारण : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,सड़क जाम.ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार
पन्नालाल कुमार /सारण।
![]() |
| - |
नगरा । ओपी थाना क्षेत्र के अर्वाकोठी गांव के समीप नगरा जलालपुर मुख्य पथ पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.उक्त युवक के पैकेट से मिले आधार कार्ड से घर जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद का 20 वर्षीय बिट्टू कुमार प्रसाद बताया जाता है.वहीं युवक की बाइक पर बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई.घायल को स्थानीय लोगो के सहयोग से नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक महिला की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए छपरा सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.बताया जाता है कि महिला की दोनो पैर ट्रक की चपेट में आने स फ्रेक्चर हो गया है.वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया।
वहीं गुस्साये लोगो ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया हालांकि स्थानीय पुलिस की मदद से ज्यादा देर तक सड़क जाम नही रहा.वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर नगरा ओपीध्यक्ष रामयश राय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर सड़क जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर जाम हटवाया.घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरा से जलालपुर के तरफ जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई.वहीं बाइक पर बैठी महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई.वहीं नगरा ओपीध्यक्ष घटना स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि कागजी करवाई की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.