Breaking News

सारण : अमनौर में रहा बंदी का मिला जुला असर

पन्नालाल कुमार /सारण। 




-
अमनौर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने अमनौर चौक पर केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। राजद नेता व पूर्व प्रमुख सुनील राय के नेतृत्व में दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय बंद करा बीच सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिस कारण यातायात घंटों जाम रहा। बिहार बंदी का मिलाजुला रहा असर।  मौके पर मुख्य रूप से पैगामित्रसेन पंचायत के मुखिया रमेश प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता ललन सिंह, जयंत सिंह, राजेंद्र राय, बीडीसी अनील कुमार, सुरज कुमार, विवेक कुमार, अक्षय कुमार राय, राकेश कुमार, मनेजर राय, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.