Breaking News

पूर्वी चम्पारण : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आरजेडी व समर्थको का बंदी

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 




-
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल व समर्थकों द्वारा आहुत शनिवार को बाजार बंद के दौरान समर्थकों ने घूम घूम कर बाजार बंद कराया। बंदी को लेकर स्थानीय बस स्टैंड अवस्थित कर्पूरी चौक पर समर्थकों ने टायर जलाकर आवागमन बाधित रखा। वहीँ जुलुस निकाल अंबडेकर चौक, भगवानलाल चौक, भगत सिंह चौक सहित पुरे बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं लोगों से अपनी दूकाने बंद कर समर्थन करने का भी अनुरोध किया। मौके राजद प्रखंड अध्यक्ष  महंत विनोद दास, कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह,  रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धनंनजय कुमार, समीर खान, मुनचुन यादव, कवीन्द्र मधुप  सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थको मिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.