Breaking News

पूर्वी चम्पारण : भारत नेपाल सीमा के अगरवा गाँव से एसएसबी ने नेपाली शराब किया बरामद

राहुल कुमार/घोड़ासहन। 



घने कोहरे के लाभ उठा तस्कर भागने में रहा सफल


-
भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 359/11 के समीप से रविवार की सुबह आठमोहान एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप को बरामद किया है। करवाई में पांच साइकिलो पर लदे 20 बोरों  में रखे नेपाली शराब की खेप को अगरवा गांव से नजदीक से पकड़ा गया। बरामद किए गए शराब में 1650 बोतल नेपाली कस्तूरी एवम 470 बोतल नेपाली शौफ़ी शराब शामिल है। वही इस करवाई में तस्कर घने कोहरे के लाभ उठा भागने में सफल रहे। एसएसबी 71वी बटालियन आठमोहान के सब इंस्पेक्टर नावा कुमार वर्मन ने बताया कि पकड़े गए शराब को कागजी प्रक्रिया के बाद उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। छापेमारी टीम में मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, सुकेश्वर कुशवाहा, अभिजीत कुमार सहित कई जवान शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.