Breaking News

डाला लेकर छठ घाट से लौट रहे एक युवक को मारी गोली, मौत

विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।

बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों ने डाला लेकर छठ घाट से लौट रहे एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। युवक बथनाहा के चकवा गाँव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छठ घाट पर संध्या अरग के बाद युवक डाल लेकर घर जा रहा था। जिस दौरान अपराधियो ने उसे गोली मार दी है।
आनन फानन में स्थानीय लोगो द्वारा युवक को शहर के एक निजी अस्पताल लाया जा रहा था। जहा रहते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान स्थानीय हिमांशु शेखर के रूप में कई गई है। बताया जाता है युवक की हत्या आपसी विवाद को लेकर की गई है। 

हालांकि अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है। बहरहाल इस तरह की आपराधिक घटना ने जिले में पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। घटना को लेकर पूरे गाँव मे जहां दहशत का माहौल है, वही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.