पूर्वी चम्पारण : सनघटवा मेला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
![]() |
| दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि। |
एम० कुमार, रामगढ़वा।
महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के सनघटवा मेला में स्थित कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सोमवार को दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जैतापुर पंचायत मुखिया कृष्णा सिंह के नेतृत्व में फीता काटकर की गई। वही उद्घाटन में प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव, जेपी० यादव, रामप्रकाश यादव उपस्थित थे। वही पहलवानों को मेला के आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन प्रतियोगिता में यूपी से आयें हुएं गोरखपुर के अखिलेश पहलवान, हसन गद्दी, शकील पहलवान, कमलेश पंडित, भुट्टा यादव, काशी यादव, कुलदीप कुमार, चन्द्रिका यादव बृजनारायण यादव अंतरराष्ट्रीय पहलवान टाइगर पहलवान, प्रभाष यादव, जयलाल यादव ने अपनी कुश्ती के जलवा दिखाकर दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें खेल के अंत तक अच्छा प्रर्दशन करने वाले को दंगल में पुरस्कार दिया गया।प्रतियोगिता का रेफरी प्रभु यादव एवं जायल यादव ने किया।
![]() |
| कुश्ती खेलते पहलवान |
मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष विनय झा, सचिव ब्रजेश झा, समिति सदस्य सुशील कु० झा, अवधेश गिरी, मो अबरे आलम, शेख बेचू, संजय सिंह, विनय झा, ब्रजेश झा, परवेज आलम,बिटू तिवारी, राजू झा, रामपुकार झा, अमरेन्द्र झा, बबलू सिंह,अवनिश सिंह,केदार यादव, बदरी पटेल, अरविंद झा, इत्यादि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.