Breaking News

सीतामढ़ी: अपराधी हुआ बेलगाम, 2 अलग जगहों पर हथियारबन्दों ने दिया घटना को अंजाम

विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी (बिहार ) 
सीतामढी मे अपराधी बेलगाम है या यूँ कहे कि गुंडाराज है। पुलिस बस दर्शक बनी हुई है। ताजा उदाहरण गुरूवार देर शाम को दो अलग अलग इलाको मे दो बड़ी वारदातों से जिलेवासी दहशत मे है। पहली घटना सोनवरसा सीतामढी पथ एनएच 77 पर चिड़िया मोड़ के निकट छठ घाट की सफ़ाई और मिट्टी भडाई मे लगे पैंतीस वर्षीय युवक को अपराधियो ने मिट्टी को लेकर हुये तु तु मैं मैं के बाद गोली मार दी। 

जिसे इलाज के लिये निजी क्लिनिक लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की जानकारी प्रत्यक्षदर्शी मुखिया मनोज कुमार ने मीडिया को दी। दूसरी ओर एक वारदात बाजपट्टी थाना क्षेत्र की है जहाँ नक़ाबपोश हथियारबंद अपराधियो ने पेट्रोल पंप लूट के दौरान नोज़ल मैन को गोली मार दी और कई राउंड फ़ायरिंग करते हुये फ़रार हो गये 

हलांकि नोज़ल मैन अभी ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है और वही मौके पर पहुँचे डीएसपी ने दोनो घटनाओं की पुष्टी तो की लेकिन बेहद शर्मनाक अंदाज मे पहले सोनवरसा की घटना की जानकारी दी फिर बाजपट्टी की घटना के सवाल पर कहा कि नोज़ल मैन आउट ऑफ़ डेंजर है और चलते बने।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.