सारण : समाजसेवी व रोटी बैंक के सदस्यों ने गरीबों के बीच बांटे भोजन का पैकेट
छपरा।
![]() |
| - |
ऑल इंडिया रोटी बैंक के तत्वावधान में बुधवार की रात समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ने छपरा जंक्शन, कचहरी स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर असहाय, लाचार व बुजुर्ग गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया। उनके साथ रोटी बैंक के सभी सदस्य उपस्थित थे।
समाजसेवी खुद रोटी बैंक के सदस्यों के साथ घूम-घूम कर जहां-जहां गरीब दिखाई देते उनको भोजन का पैकेट देकर उनसे हालचाल भी पूछा। भोजन का पैकेट पाकर काफी खुश दिखे और साथ में दुआ दी। भोजन के पैकेट में पुरी, सब्जी, लिट्टी, चना व मिठाई उपलब्ध था। इस मौके पर समाजसेवी ने कहा कि जो रोटी बैंक के द्वारा चलायी जा रही मुहिम भूखों का पेट भरना काफी सराहनीय कार्य है।
मेरा मानना है कि जो दूसरों के लिए जीता है वही इंसानियत व मानवता का परिचय देता है। गरीबों का पेट भरना ईश्वर की सेवा के बराबर है। सब अपने लिए जीते हैं कभी तो दूसरों के लिए जी कर देखे। इसमें कितना आनंद आता है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि रोटी बैंक की इस मुहिम में आगे हाथ बढ़ाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीबों की सहायता करने में सक्षम हो सके।
कार्य को सफल बनाने में पर रोटी बैंक के सदस्य संजीव कुमार चौधरी संजू, रविशंकर उपाध्याय, रामजनम मांझी , राकेश रंजन, सत्येंद्र कुमार, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, अश्विनी कुमार, किशन कुमार, छोटू कुमार, किशु कुमार, विवेक कुमार, गणेश राय, लोहा सिंह, जुनेद आलम व अन्य ने अपना योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.