छपरा: धुमधाम से मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन, सरकार की आमद की सदाओं से गुंजा शहर
सारण
![]() |
| - |
इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मीलाद उन नबी मनाया जाता है। जिसे ईद मिलादुन्नबी कहा जाता है। माना जाता है इस दिन मक्का शहर में 571 ईस्वी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये दिन अंग्रजी कैलेंडर के अनुसार 10 नवंबर यानी आज है।
पैगम्बरे- इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक और सौहार्द के संदेशवाहक थे। इंसानियत के तरफदार और परस्पर प्यार के पैरोकार थे, इसलिए आपने मोहब्बत का पैगाम दिया तथा बुग्ज (कपट) और गीबत (चुगली) से सख्त परहेज किया।
आज दिनांक 10/11/2019 को शहर के विभिन्न मोहल्लों से जुलुस ए मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस में बच्चे बुढ़े और नौजवान सभी जोश व खरोश के साथ नारे लगा रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मोहल्ला गरहीतीर, नई बाजार, दहियावां, मिरचैया टोला, दौलतगंज चिक टोली, जामा मस्जिद साहेबगंज छपरा, सरकारी बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों से निकाला गया। बच्चे बुढ़े सभी के हाथों में झंडे थे। पुरा शहर सरकार के आमद मरहबा के सदाओं से गुंज रहा था। मोहल्ला नई बाजार के हाफिज शारिफ साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमें आका सल लल्लाहो अलैहि वसल्लम के रास्ते पर चलने की जरूरत है तभी जाकर हमारे समाज से बुराईयां दुर हो पाएगी। हमारे बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने की जरूरत है तभी जाकर हमारे बच्चे कामयाब होते हुए नजर आएंगे। जुलूस में शामिल हाफिज शारिफ, हाफिज शाहबाज खान, गुड्डू खान, तनवीर खान, आसिफ खान, कमाल अशरफ, फैजान अहमद, अशफाक अहमद, इमरान, सोहैल आदि उपस्थित थे।
तहरीक ए मुस्तफा कमेटी मोहल्ला गरहीतीर के मौलाना तालिम रज़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आका सल० के सुन्नतों को मजबूती से थाम लें तो हमारी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हम नबी सल० को आइडियल मानते हैं तो उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जुलूस में उपस्थित खुर्शीद खान, फिरोज अली, तुफैल अख्तर, फैयाज खान, सोहैल खान, सोहैल अख्तर, कूमैल अख्तर, राजा खान, सैफ हुसैन, इमरान अहमद खान, इल्ताफ अहमद खान, शमीम खान आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.