Breaking News

सीतामढी: नगर परिषद में खुलेआम उड़ रहा है स्वच्छता अभियान का मज़ाक़, टॉयलेट सप्लाई का पानी पीते हैं लोग

रिपोर्टर विककी कुमार सिंह सीतामढ़ी बिहार
केंद्र की मोदी सरकार या राज्य के सुशासन बाबू लाख स्वच्छता की बात करे लेकिन सीतामढी नगर परिषद कार्यालय मे लगा आर ओ को आप देखेंगे तो दंग रह जायेंगे ,यहाँ आरओ तो लगा है लेकिन उसकी पानी की सप्लाई टॉयलेट के सिंक से की गयी है जहाँ लोग शौच के लिये जाते है उस जगह से पीने के पानी का सप्लाई किया जा रहा है।

इस बावत जब हमने कार्यपालक पदाधिकारी से बात की और कहा तो उन्होने पहले तो सफ़ाई दी कि एक ही टंकी से सप्लाई के कारण ऐसा हुआ है लेकिन बाद में जब उन्हे इसकी गंभीरता का एहसास हुआ तो उन्होने सप्लाई कनेक्शन चेंज करने की बात कही ,उधर वार्ड पार्षद भी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नही की गयी थी और लोग टॉयलेट सप्लाई का पानी पीने को विवश है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.