पूर्वी चम्पारण : दिपावली और छठ पूजा पर्व को लेकर सीमा शस्त्र बल अधिकारी एवं जिला पार्षद ने किया बैठक
एम० कुमार, रामगढ़वा
रक्सौल(भेलाही) समीप 47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पुरान्दरा कैम्प के परिसर में सोमवार को अवस्थित ग्रामीणो के बीच सशस्त्र सीमा बल के अधिक्षक चन्द्रसेन कुमार एवं रक्सौल क्षेत्र सं० 01 जिला पार्षद इंद्रासन कुमार के नेतृत्व में बैठक की गई। वही अधिक्षक चन्द्रसेन कुमार ने बताया कि बोर्डर पर वैसे लोगो पर नजर रखनी है जो अपराधिक तत्व के लोग हैं जो अपने गलत सोचते है और जो लोग दूसरे जगह से आकर हमारे देश मे घुसपैठियो के काम करते दिखे जाते हैं उनलोगो पर पैनी नजर रखी जाऐगी।
उन्होंने कहा कि इस सहयोगी में सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिको को कड़ी निगरानी रखा जाएं ताकि अगर किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत अधिकारी को सूचना दे। वही इस बैठक मे रक्सौल क्षेत्र स्ख्या-1 के जिला परिषद सदस्य इन्द्राशन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुएं बताया कि सुरक्षा के लिए लेटर पैड पर लिखवाकर भारत सरकार मंत्रालय को भेजा जाऐगा कि भेलाही से लेकर रक्सौल तक नहर रोड काफी जर्जर हो गया हैं। इसी संबंध में अवगत कराकर समस्या नहर रोड जल्द बने सके।उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या भिन्न प्रकार के है जैसे भेलाही पुरान्दरा में स्वास्थ केन्द्र बने, भेलाही मे SBI बैक का शाखा खुले, भेलाही मे किसी भी बैक का एटीएम खुले, भेलाही मे भविष्य के लिये कस्टम आॅफिस का शाखा खुले, भेलाही बाजार मे सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सार्वजनिक शौचालय बने।
और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियो के समक्ष मांग रखे कि नेपाल भारत देश के नागरिको का बेटी रोटी का संबंध है उनको आने वाले पर्व त्योहार दीवाली छठ के मौके पर सभी नेपाल के लोग आकर भेलाही से पुजा पाठ एवं वस्त्र की समान खरीदकर ले जा सके।पावन पर्व त्योहार में आम नागरिको को कोई कठिनाई ना हो और जो तस्करी करते है उनलोगों पर कड़ी निगरानी रखी जायें।
मौके पर सशस्त्र सीमा बल के सहायक निरीक्षक सुरेन्द्र पाल,स त्येन्द्र कुमार,अवधेश कुमार विकाश कुशवाहा, जगरूप राम, इन्दु साह, भगवान लाल प्रसाद, पुरान्दरा वार्ड सदस्य इशमुल अंसारी, मंसूर अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.