Breaking News

पूर्वी चम्पारण : जन्म एवं मृत्यु का निबंधन करने हेतु प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर सेविकाओं की हुई बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित रामगढ़वा ई.किसान भवन के परिसर में शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पर्यवेक्षक पदाधिकारी श्री जगजीत कुमार एवं प्रखंड साख्यिकी पर्यवेक्षक पप्पू कुमार के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय एल.एस और सेविकाओं की प्रशिक्षण संबंधित बैठक की गई।

वही प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पर्यवेक्षक पदाधिकारी ने बताया गया कि अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में जन्म एवं मृत्यु का निबंधन ऑनलाइन से किया जायें ताकि प्रखंड कार्यालयों का चक्कर नही लग सके।

उन्होंने कहा कि महिला पर्यवेक्षिका और सेविकाओं को निर्देश दिया कि इस कार्य में कही से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाऐगी। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएं प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.