सीओं ने रामगढ़वा तिलावे स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण, मुखिया को दिया निर्देश तीन दिनों में करें कार्य पूरा
एम० कुमार, रामगढ़वा।
आगामी छठ पूजा को लेकर छठ घाट की सुन्दरता एवं छठ व्रती भक्तगणो को पूजा करने व जलाभिषेक करने जाने में कोई कठिनाइयां नही हो इसके लिए स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा तिलावे स्थित छठी घाट का निरीक्षण अंचलाधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।
वही निरीक्षण के दौरान चल रहे अधुरे काम को देखते हुएं स्थानीय मुखिया चन्द्रिका प्रसाद को कहा कि जल्द तीन दिनों के अन्दर छठ घाट को दुरूस्त करें साथ ही छठ व्रती भक्तगणों को जलाभिषेक करने में कोई कठिनाईयां नही हो।
उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्रों के अवस्थित सभी छठ घाटो की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की जा रही हैं। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.