Breaking News

जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी के निधन पर रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी एवं कर्मियों ने की दो मिनट का मौन धारण

एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिला के महान व्यक्तित्व के धनी एवं सभी कर्मियों के दिलों पर हमर्दद बसने वाले पूर्वी चम्पारण के जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डां० रविशंकर के आकस्मिक निधन शनिवार को हो जाने जिला स्तरीय सभी प्रखडों में शोक की लहर दौड़ उठी। निधन पर शोक रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शोक का आयोजन चिकित्सा प्रभारी डां० तजम्मुल हुसैन पासा की अध्यक्षता में की गई।जिसमें उपस्थित प्रभारी एवं कर्मियों ने उनकी निधन पर दो मिनट का मौन धारण रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

वही चिकित्सा प्रभारी डां० प्रहस्त कुमार ने दुख भरी बातों को लेते हुएं बताया कि निधन डां० रविशंकर जी एक सच्चा इमानदार व्यक्ति थे और उनके उपस्थिति में कार्यालयों का कार्य सुचारू रूप से चलाई जाती थी।

मौके पर डां० संतोष कुमार, मो० ज्यायुल हक,डां अखलाख अहमद,डां० सी.बी.सिंह,सुशांत कुमार, इरशाद अंसारी, गोविंद गौरव,अखिलेश कुमार, विभा कुमारी, चन्दन कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, रितेश कुमार, रामसखी देवी,मीना देवी,चम्पा देवी, लालबाबू अंसारी, आदि स्वास्थ्य कर्मीयों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.