Breaking News

सीतामढ़ी: मुखिया हत्या मामले में पुलिस की निष्क्रियता से लोगो मे आक्रोश, किया धरना प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी बिहार।
सीतामढी मे अपराधियो का बोलबाला है और पुलिस हाथो पर हाथ रखे बैठी है। जिस कारण अपराधियो के लिये यह जिला पनाहगाह बना हुआ है। बीस दिनों पहले हुए पूर्व मुखिया हत्या मामले में अब तक पुलिस की करवाई नगण्य होने को लेकर जिले में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। 

इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय पर परिजनो और ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। जहां सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीण अपने अम्बेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान पुलिसिया करवाई से असन्तुष्ट आक्रोशत लोग पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाज़ी की और कहा कि अगर जल्द से जल्द अपराधियो की गिरफ़्तारी नही की गयी तो जिला मुख्यालय के बाद मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

धरना का नेतृत्व मृतक की बेटी कर रही थी। बतादे दे कि इससे पूर्व भी आक्रोशितों द्वारा जिले के परसौनी में सड़क जाम कर जम कर बवाल काटा गया था लेकिन जिला प्रशासन के कानों पर जू तक नही रेंगी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.