Breaking News

नरकटियागंज: घर मे घुस कर की कार की चोरी

रवि कुमार, मिश्र, नरकटियागंज।
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र नरकटियागंज रामनगर मुख्य मार्ग पर  चांदपुर  गांव में लगी वलेनो कार जिसका रजिस्टर्ड न0 BR-01CS - 4363 है कार विगत रविवार की रात्री 11.45 बजे चुरा ली गई ।

खैराती अंसारी धुमनगर चांदपुर नरकटियागंज के दरवाजे से चोरो ने गाड़ी को लेकर भाग निकले। जैसे ही गाड़ी चोरी हुई, वैसे ही वाहन मालिक द्वारा  घटना की सूचना  बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकान्त  को दे दी गई तत्पश्चात लौरिया तथा शिकारपुर को दी गयी लेकिन शिकारपुर पुलिस व कार मालिक के परिजनों के ढूंढने का प्रयास फ़िलहाल कामयाब नही हो सका है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.