पूर्वी चम्पारण : पुलिस ने जाली नोट में फरार धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार, रामगढ़वा।
पुलिस सुत्रों के अनुसार बताया गया हैं कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के एक धंधेबाज पूर्व में फरार जाली नोट करोबारी को गिरफ्तार किया गया हैं।
इसकी पृष्टि करते हुएं रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया गया हैं कि गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर गांव के निवासी स्व.सुबन सिंह का पुत्र हरिमोहन सिंह को जाली नोट कारोबारी में पूर्व से वर्ष 2014 में प्राथमिकी दर्ज में फरार था।
जिसको लेकर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं। मौके पर पुअनि श्रीराम राम, एसआई अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, इत्यादि थाना स्टाप मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.