Breaking News

सारण : राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से सम्मानित हुई सारण की बेटी भारती

पन्नलाल कुमार, सारण। 


-
मिस इंडिया दिवा 2019 सेफली सूद के द्वारा किया गया सम्मानित । इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूथ अवॉर्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय पीस गुरु नेपाल आचार्य गुरु कर्मा तनपाई, राष्ट्रीय युवा प्रोजेक्ट के संस्थापक डॉ. एस. एन सुब्बाराव , भारत सरकार के मंत्रीगण, एंव मिस इंडिया दीवा 2019 आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भारती छोटा तेलपा गांधी चौक के निवासी श्री लाल बाबू राय एंव श्रीमती अरूणा देवी की पुत्री हैं।उनके पिता बिहार पुलिस में कार्यरत हैं एव उनकी माता जी गृहणी हैं। भारती को बचपन से ही समाजसेवी बनना चाहती थी।
भारती लोक मान्य उच्च विद्यालय की मेधावी छात्रा भी रह चुकी है।
भारती महज 17 साल की उम्र से लियो क्लब से जुड़ कर समाज सेवा करती आ रही हैं।
रक्तदान के क्षेत्र में भी भारती अपना योगदान दे रही हैं। भारती हर तीन महीने में रक्तदान करती हैं। 
पर्यावरण के क्षेत्र में पौधरोपण कर अपना योगदान देती है । 
भारती लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं।
भारती को समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा प्रेरणा दूत अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

भारती ने इको फ्रेंडली कूलर का आविष्कार किया है। एंव गैस सेंसर का आविष्कार किया है। जिसके वजह से उन्हें राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप 5 रैंक हासिल कर पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2017 एंव 2018 में अपने राज्य बिहार का प्रतिनिधित्व किया है।

भारती ने मिस ग्रेटर गया सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। भारती ने गांधी जयंती (02 oct 2019 ) के अवसर पर अपना नेत्रदान किया है।
साथ ही भारती आर्यभट विज्ञान क्लब गोपालगंज की सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.