सारण : धूमधाम से मना युवा क्रांति रोटी बैंक का प्रथम स्थापना दिवस
![]() |
| - |
सारण। युवा कांति रोटी बैंक छपरा के प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर छपरा के सादा ढाला के समीप चंद्रावती पैलेस में भव्य आयोजन किया गया जिसने मुख्य अतिथि के रुप में धर्मनाथ मंदिर के महंत श्री बिंदेश्वर पर्वत जी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय श्री हरिकेश सिंह छपरा शहर के सबसे बुजुर्ग श्री गौरी शंकर पोदार, रंजीत सिंह और युवा कांति के सदस्यों के द्वारा दीप प्रव्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , मंच का संचालन युवा क्रांति सदस्य श्री अरुण पुरोहित और विजय मिश्रा जी ने किया , बिहार रालोसपा की महिला अध्यक्ष श्रीमती मधु मंजरी और महिला संघ बिहार की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सिंह मनीषा मिश्रा सुबरा शिखा , मधुबाला जी और वरुण प्रकाश जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वरुण प्रकाश जी और प्रीति शर्मा के द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री वितरण किया गया साथ ही साथ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय और गौरी शंकर पोदार जी के द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया , कुलपति महोदय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा होना चाहिए, क्युँकि इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। जहाँ एक तरफ लोग संसारी कार्यो को करने में व्यस्त है वहीं युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा किये जा रहे कार्य काफी सराहनीय है। युवा कांति के संस्थापक विजय विजय राज ने कहा कि आज जिस प्रकार छपरा के सम्मानित लोगों के द्वारा प्यार स्नेह दिया जा रहा है यह सब युवा क्रांति रोटी बैंक का ही नतीजा है जिस प्रकार शहर के तमाम बड़े बुजुर्ग अभिभावक गण युवा साथी समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ये समाज के लिए अच्छी पहल है, रोटी बैंक की अध्यक्ष आकृति रचना जी का कहना है कि आज जिस प्रकार समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है यह बहुत ही खुशी की बात है और उन्होंने कहा कि हर बेटी बहू को समाज मे बदलाव की भूमिका भी अदा करनी चाहिए । कार्यक्रम में इनको किया गया सम्मानित निशुल्क शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित अनिशा कुमारी और उनकी साथी ममता कुमारी, ज्ञान ज्योति संस्था के सदस्य प्रीति शर्मा ,सुरेंद्र जी ,कोमल कुमारी, खेल के क्षेत्र में बिहार फुटबॉल की गोलकीपर ज्योति सिंह, छपरा शहर में प्राथमिक सहायता केंद्र संचालन करने के लिए इंडियन यूथ रेड क्रॉस के सभी सदस्यों और युवा क्रांति सदस्य सनी खान रक्त वीर अमरेश जी और सौरभ ट्विंकल को सम्मानित किया गया । इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई सुधाकर प्रसाद, मनीष कुमार मणि, अर्जुन सिंह, विवेक सिंह चौहान, सुमन वर्मा, अरुण कुमार रविंद्र कुमार, गौतम बंसल, अप्पू जी ,रोहन भारती ,आदर्श तिवारी चंदन कुमार दुबे गुड्डू जी और सैकड़ों सदस्यों ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.