Breaking News

पूर्वी चम्पारण : शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला-

पताही, पूर्वी चम्पारण। 


घायल थानाध्यक्ष 
जिले में शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद है कि छापेमारी करने गए पताही थानाध्यक्ष पर ही जानलेवा हमला कर दिया। शराब कारोबारियों ने पताही के थानाध्यक्ष को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया तथा खेत में फेंक दिया। 

थानाध्यक्ष विकास तिवारी चुलाई शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे।
घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए ले जाते लोग 
घटना थाना क्षेत्र के महादलित बस्ती ढागरटोली की है। खबर है कि थानाध्यक्ष सिविल ड्रेस में छापेमारी करने गए थे। वहीं इस घटना में चौकीदार का सर फटा है। दोनों को ढ़ाका रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के मोतिहारी रेफर कर दिया। मौके पर पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय व सिकरहना डीएसपी अस्पताल पहुंच हालात का जायजा लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.