Breaking News

पूर्वी चम्पारण : दुर्गा पूजा को लेकर थाना में एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व की गई शांति समिति की बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा व दशहरा मेला को लेकर शनिवार को रामगढ़वा थाना के परिसर में रक्सौल एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी संजय कुमार झा एवं उपस्थित पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय दुर्गा पूजा के समिति सदस्य व जनप्रतिनिधियों की शांति समिति की बैठक की गई।

वही डीएसपी संजय कुमार झा ने उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुएं बताया कि कि हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा व दशहरा मेला को हषोल्लास के साथ शांति पूर्ण से मनायी जायें। उनहोने कहा कि नियमानुसार तरीके से पर्व को मनाया जायें।पुलिस प्रशासन की निगरानी प्रखंड स्तरीय स्थिति पूजा पंडालो में पुलिस की गस्ती चौकाचौक रहेगा।

वही एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव की बड़ी जिम्मेवारी रहती हैं पूजा व पंडालो की। पूजा व मेला में कोई उपद्रव या शोर-शराबे व्यक्तयों को चिन्हित कर थाना में सूचित करें उनलोगों पर कार्रवाई की जायेगा।कड़ी निगरानी में रामगढ़वा प्रखंड के तमाम पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की पूजा व मेला की  पल-पल की जायजा निगरानी किया जायेगा।
वही बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण से सफल होगा।

मौके पर प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक,पुअनि श्रीराम राम,विधुत कनीय अभियंता रंजीत कुमार,प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,रामजानकी मंदिर, शंकर मंदिर,महाबीर मंदिर रामगढ़वा मठ ,स्टेशन चौक एवं प्रखंड स्तरीय स्थित पूजा समिति के सदस्य गण सहित मुन्ना तुफानी, चुनचुन कुमार, संजय चौधरी, नितेश कुमार, मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, ब्रजेश गुप्ता,पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, इमाम हक,जेठ अहमद(मुखिया),सरपंच राजा सहनी प्यारेलाल,छोटे मियां,मौलाना साहब,अफताब आलम इत्यादि उपस्थित लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.