Breaking News

पूर्वी चम्पारण : भुवन पटेल फिर बने दोबारा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के बंधुबरवा गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन भारतीय के नेतृत्व में उनके आवास पर जनता-दल यूनाइटेड पार्टी के मोतिहारी जिला के दोबारा अध्यक्ष पद चुने जाने पर हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने तहे दिल से स्वागत एवं बधाई दी।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए भाजपा वरीय नेता विजेन्द्र कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बुधवार को बताया कि 27 जिलों का चुनाव में मोतिहारी जिला अध्यक्ष पद पर जनता-दल यूनाइटेड पार्टी से उम्मीदवार 11 प्रत्याशी लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें उम्मीदवारों में भुवन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, पछर्व जिलाध्यक्ष,दिनेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बबन कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी पटेल इत्यादि प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया था, लेकिन चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव नही करा पायें और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया था। वही माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वास जताते हुएं और अच्छे प्रत्याशी होने के कारण फिर एक बार दोबारा मोतिहारी जिला अध्यक्ष चुना।

वही जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को भी बधाई व धन्यवाद दिया। मौके पर दीपक पटेल, उदयभान तिवारी इत्यादि लोगों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.