Breaking News

पूर्वी चंपारण : मोहर्रम में दिखा देश का तिरंगा झंडा, शांतिपूर्ण से निकली ताजिया दाहा की जुलूस

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही निगरानी में डटे रहे। वही रामगढ़वा मलेश्वरी चौक एवं मस्जिद के पास तीन दिनों की रात्रि आखड़ा खेल बच्चों जवान, बुढ़ें लोगों ने अपने अंदाजो में खेल खेला गया।


बता दें कि मोहर्रम के दिन मंगलवार को सुबह में भी आखड़ा-दल की खिलाड़ियों ने अपने- अपने हाथों में लाठी, डंडा तलवार, भाला, गुप्ती को लेकर भान गाड़ियों पर साउण्ड बाजा सजाकर देश की तिरंगा झंडे को लहराते हुएं जयकारे के साथ लाह हुसैन, बिस्मिल्लाह करते शंकर मंदिर और रामजानकी मंदिर रास्ते होते हुए मेले की ओर चलते रहें साथ ही इसकी सुरक्षा की निगरानी में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी देखी गई। वही आखड़ा-खेल को चार बजे करीबन में कड़ी सुरक्षाओं के साथ निगरानी में उपस्थित पुलिस प्रशासन, पदाधिकारी, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के बीचों में हषोल्लास के साथ समाचार लिखने तक शांतिपूर्ण से ताजिया झंडी पर्व को मनाया गया। वही स्थित मेले में रंग-बिरंगे दुकानों पर बच्चे जवान व बुढ़े लोगों ने भी लगे मेले की आंनद लिया।

ताजिया जुलूस में देश की तिरंगा झंडा को भी लहरायें।वही रामगढ़वा प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक एवं पुअनि श्रीराम राम ने प्रखंड स्तरीय लगे मेले पर्व की चप्पे-चप्पे स्थानो पर निगरानी किया गया। मौके पर एसआई अरुण कुमार सिंह, अशोक सिंह, लालजी पंडित, रामाशंकर यादव, एके निराला, चन्द्रिका प्रसाद(मुखिया), अर्जुन प्रसाद (पूर्व मुखिया), मुखिया पति मो० बकरतुल्लाह, चुनचुन कुमार(समाजसेवी) ,ब्रजेश गुप्ता, मो० प्यारेलाल, बब्बू आलम, अफताब आलम, तरबेज आलम, भोला मियां, अखबर मियां, मुन्ना तुफानी, धिरज कुमार, सुकेश कुमार सहित सैप जवान व सैकड़ों ग्रामीण लोगों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.