सारण: दशकों पुराने विवाद पर लगा विराम,सड़क का हुआ निर्माण
दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित दो राजनीतिक परिवारों के बीच की दशकों पुरानी जमीनी विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया।जिसके बाद विवादित स्थल पर सड़क का निर्माण करा दिया गया। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सुल्तान पुर निवासी पूर्व सरपंच राघो पाण्डेय व वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पांडेय के बीच सड़क को लेकर दशकों से विवाद चल रहा था।जिसको लेकर दोनो पक्षो द्वारा कई मुकदमे भी दर्ज कराए गए।इसके साथ ही कई बार स्थानीय पंचों द्वारा भी कोशिश की गई।इसके बावजूद सहमति नही बनी थी
इसके बाद सोमवार को ही स्थानीय मुखिया प्रेमनाथ राय पड़ोसी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा लक्ष्मण सिंह चन्द्रमा पांडेय समेत दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डेरनी अवतारनगर पुलिस के साथ मिलकर दोनो पक्षो में सहमति स्थापित किए।जिसके बाद प्रसाशन की मौजूदगी में मुखिया द्वारा मंगलवार को विवादित स्थल पर सड़क निर्माण करा कर विवाद को समाप्त कर दिया।जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.