Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में नि:शक्तता( दिव्यांगजन) की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने किया बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार सरकार राज्य आयुक्त नि:शक्तता बिहार का दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिनियम 2016 की धारा 72 के अंतगर्त गठित किया गया हैं।वही रामगढ़वा प्रखंड समीप ई.किसान भवन के परिसर में बुधवार को सुबह 7 बजे से लेकर पौने आठ बजे तक प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि,एवं पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों के बीच जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण कोषांग के पदाधिकारी डां० शिवाजी कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।वही बैठक को सम्बोधित करते हुएं पदाधिकारी डां० शिवाजी कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन संबंध जैसे विक्लांग,अपाहिज ऐसे व्यक्तियों को बिहार सरकार द्बारा सुनहरा अवसर प्रदान की हैं।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन व्यक्तियों का उम्र 18 से 40 वर्ष की होनी चाहिए।उनलोगों को आने-जाने का किराया भुकतान के रूप में दिया जाऐगा और साथ ही प्रखंड स्तरीय से आम जनताओ को लाभ दिया जाता हैं उसी तरह आपलोगों को आधार कार्ड बैंक खाता,विक्लांग सर्टिफिकेट और अन्य प्रमाण-पत्र जामा किया जायें ताकि जिला से नाम जुट सके। दिव्यांगजन को सर्टिफिकेट नही बना है वे लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर बनवा ले।
वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह  ने बताया कि जिला निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी कर्मियों, एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस समुह में जुड़े साथ ही अपने-अपने पंचायतों में जाकर दिव्यांगजन व्यक्तियों की पहचान कर उसे सरकार  द्बारा लाभों के बारे में बताया जायें।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन व्यक्तियों को अपने स्तर से हौसला बुलंद करें ताकि अपनी बातों को समझ सके।बता दे कि  बैठक समाप्ति के बाद आने वाले प्रखंड कर्मियों पर जोरदार फटकार लगायें साथ ही प्रखंड बड़ा बाबू को आदेश दिया कि जो कर्मी बैठक में लेट से आये है उनकी उपस्थिति काटी जायें। मौके अंचलाधिकारी उमेश कुमार, प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,मनरेगा पदाधिकारी आश्वनी कुमार, कृषि पदा० देवेंद्र राय,शिवचंद्र यादव (मुखिया),चन्द्रिका प्रसाद (मुखिया),जीविका सदस्य सहित उपस्थित कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और कुष्ठ आश्रम के दिव्यांगजन लोगों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.