Breaking News

पूर्वी चम्पारण : बिहार बीजेपी के नयें प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में रामगढ़वा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

एम० कुमार, रामगढ़वा।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की नेतृत्व में पश्चिम चम्पारण के सांसद डां० सजय जायसवाल को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की हैं। श्री जायसवाल वर्ष 2009 से पश्चिमी चम्पारण से सांसद हैं। गौरतलब हैं कि जायसवाल ने इस बार भी पश्चिम चम्पारण सीट से भारी मतों से जीत का परचम लहराया था। नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानकारी भाजपा नेता विजेन्द्र कुमार उफं बबलू सिंह ने दी। खुशियों की लहर में खुब आतिशबाजी एवं मिठाईयां बाटी गई।


वही रामगढ़वा मलाही टोला के गायत्री सदन के परिसर में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तरीय भाजपाइयों का बैठक की अध्यक्षता सह् सांसद प्रतिनिधि श्री शशिभूषण सिंह के नेतृत्व की गई हैं। साथ ही बिहार बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष सासंद डां० संजय जायसवाल के बनने की खुशियों में सबसे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमीत शाह को धन्यवाद व बधाईयां दी और जायसवाल जी को शुभकामनाएं दी गई।
बैठक में सम्मिलित लोग
जिसमे मुख्य रूप से बैठक मे बुथ अध्यक्ष और बुथ कमिटी बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी दिया गया। वही चुनाव प्रभारी ज्योति नारायण चौधरी  द्वारा बताया गया की बुथ कमिटी बनाने का फॉर्मेट को अच्छे से भरना और बुथ कमिटी सदस्य को  सर्व सम्मति से पास होने का निर्देश दिया गया।


बैठक मे प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्री ध्रुव प्रसाद जी द्वारा सदस्य्ता अभियान पे चर्चा किया गया। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत उर्फ़ राजू भगत जी के द्वारा बैठक की समाप्ति तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर वरिष्ठ नेता अर्जुन भारतीय,विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय,आईटी सेल संयोजक राहुल कुमार मोदनवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजा सहनी युवा नेता  बबलू सिंह, सभी पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा सदस्य इत्यादि लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.