Breaking News

सारण:- जिला प्रशासन जल्द करें सड़क जाम मुक्त अन्यथा महाआंदोलन:- शैख नौशाद

पनालाल कुमार

-
वरिष्ठ छात्रनेता शैख नौशाद के नेतृत्व में  छपरा डोरीगंज रोड एवं छपरा भेल्दी रोड़ के जाम मुक्त कराने के लिए सारण जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। शैख नौशाद ने जिलाधिकारी को ध्यान उत्कृष्ट कराते हुए कहा कि प्रतिदिन दोनों सड़कों पर महाजाम लग रहा है। जिससे शहर में कोचिंग जाने वाले छात्र और स्कूल जाने वाले बच्चे सही समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे पढ़ाई बाधित हो रही हैं
 वहीं समाजिक कार्यकर्ता प्रिन्स भाई और तनीर खान ने कहा कि दोनों रोड़ पर महाजाम लगने से सदर अस्पताल और अन्य निजी नर्सिंगहोम से पटना के लिए रेफर मरीज़ बीच रास्ते में ही दम तोड देता है।छात्रनेता शेख नौशाद ने जिलाधिकारी को दशहरा पर्व के पहले जाम मुक्त करने को कहा अन्यथा जन सैलाब के साथ महाआंदोलन करने पर मजबुर होंने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में शेख नौशाद, तनवीर ख़ान, डब्लू राज, कमाल असरफ, प्रिन्स भाई, सन्नी ख़ान, रत्नेश कुमार भास्कर।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.