रामगढ़वा : पुलिस ने विदेशी 47 बोतल व देशी 30 लीटर शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, दो फरार
एम०कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब 47 बोतल और देशी शराब 30 बोतल के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, पुअनि श्रीराम राम और रएसआई अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान में साईकल पर सवार कर चम्पापुर गाँव के निवासी विनोद महतो व व्यास सहनी गाँव मेहवा थाना के बतायी गई हैं।
उन्होंने बताया कि सुगौली से 30 लीटर देशी शराब बिक्री सप्लाई करता था जो पुलिस ने नजरों में गिरफ्तार हुआ साथ ही शराब उलंधन धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि दुसरे जगहो पर छापेमारी के दौरान में सिसवनिया गाँव के निवासी विकाश पासवान और आकाश पासवान के घर से 180 ml के 47 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक मिलते ही कारोबारी घर से पहले ही फरार हो गया था। आकाश पासवान और विकास पासवान शराब कारोबारी दोनों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। फरार कारोबारियों की छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.